Edited By Des raj,Updated: 21 Jul, 2018 05:27 PM
थाना घगगा की तरफ से भी नशे के खिलाफ शुरू अभियान के तहत दो महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे 200 नशीली गोयिां बरामद की है। एसआई बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव बकराहा के पास गशत कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला पर शंका होने पर उससे महिला पुलिस के सहयोग...
समाना (अशोक) : थाना घगगा की तरफ से भी नशे के खिलाफ शुरू अभियान के तहत दो महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे 200 नशीली गोयिां बरामद की है। एसआई बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव बकराहा के पास गशत कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला पर शंका होने पर उससे महिला पुलिस के सहयोग से पुछताछ की तो महिला से 100 नशीली गोलियां बरामद की गई।
पकड़ी महिला की पहचान गेलो पत्नी बब्बी सिंह निवासी गांव अतालां के तौर पर की गई। इसी तरह एसआई सहिब सिंह पुलिस पार्टी सहित घगगा में गश्त कर रहा था। तभी एक महिला पर शंका होने से महिला पुलिस के सहयोग से जब उस महिला की तलाशी ली गई तो उससे 100 नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़ी महिला की पहचान बलवीर कौर पत्नी बुधराम निवासी गांव अतालां के तौर पर की गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी कड़ी के तहत समाना पुलिस की तरफ से अगल अलग स्थानों छापेमारी में 110 लीटर लाहन और 19 बोतल अवैध शराब बरामद की है। हवलदार प्रितपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव कुलबुरछां के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव अचराल खुर्द निवासी गुरदीप सिंह पुत्र भगतु सिंह अवैध शराब निकालने का धंधा करता है। पुलिस ने गुरदीप सिंह के घर में रेड की तो वहां से 50 लीटर लाहन बरामद की गई। इसी तरह से हवलदार प्रेम सिंह गांव भीमा खेड़ी के पास गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली की गांव अचराल खुर्द निवासी जसवीर सिंह पुत्र पत्तु सिंह अवैध शराब निकालने का धंधा करता है। पुलिस ने उसके घर में रेड कर 60 लीटर लाहन बरामद की।