आर्गैनिक फार्मिंग के लिए पंजाब में राजनीतिक इच्छा की कमी: मेनका गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 02:27 PM

lack of political will in punjab for organic farming maneka gandhi

केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि आर्गैनिक कृषि को उत्साहित करने के लिए....

जालंधर(पाहवा): केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि आर्गैनिक कृषि को उत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब में इस मामले में राजनीतिक इच्छा न के बराबर है। 

यहां मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि सिक्किम में यह कोशिश बड़ी सफल रही व प्रधानमंत्री मोदी अब इसे पंजाब में लागू करना चाहते हैं। आर्गैनिक कृषि के अपने फायदे हैं इससे खासकर खतरनाक रसायनों से बचा जा सकता है। पी.एम. मोदी इस मामले में काफी गंभीर हैं। हरियाणा के पंचकूला शहर में गुरमीत राम रहीम के लोगों द्वारा किए गए उपद्रव पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ईमानदार व मेहनती हैं तथा उन्होंने सदा ही राज्य की बेहतरी के लिए काम किया है।
 

डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के संबंध में प्रतिक्रिया देने  इंकार 

डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के संबंध में उन्होंने प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया। लापता बच्चों को विदेशों में बेचे जाने के मामले पर मेनका गांधी ने कहा कि पंजाब से उन्हें कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसी घटनाएं अधिकतर पश्चिम बंगाल में होती हैं। अक्सर डाक्टर व अस्पतालों के नैक्सस में बच्चे गुम होते हैं। बच्चों को विदेशों में बेचा जाना इतना आसान नहीं है, इसके लिए एक बड़ी प्रक्रिया से निकलना होता है। 

कुत्तों को मारने और उनकी बढ़ रही संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश के कारण कुत्तों को नहीं मारा जा सकता। इसके लिए नसबंदी सबसे बेहतर उपाय है। दिल्ली में इस प्रोजैक्ट पर काम किया जा रहा है जिसके परिणाम भी अच्छे आए हैं। पंजाब में किसी भी स्थान पर ऐसी व्यवस्था नहीं है लेकिन चंडीगढ़ में इसे आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर के मेयर सुनील ज्योति ने उन्हें बताया कि 2 दिन पहले कुत्तों की नसबंदी का प्रोजैक्ट आरंभ किया गया है। इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट मांगी है। 

केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर नए भारत के निर्माण के लिए भाजपा के वर्करों व नेताओं से हाथ उठवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की शपथ दिलाई। सोमवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेनका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद और जातिवाद खत्म कर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए इसमें हर नागरिक को योगदान देना होगा। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में सब निष्ठा से जुट जाएं और 2022 तक सब संकल्प पूरा करें। 2017 से 2022 के बीच बुराइयों व भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करवाकर नए युग की शुरुआत होगी। 

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में स्वच्छता की बात की। विभिन्न देशों ने इसका स्वागत भी किया। उन्होंने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, मोहिंदर भगत, मेयर सुनील ज्योति, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा, दीवान अमित अरोड़ा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!