Edited By Tania pathak,Updated: 11 Dec, 2020 11:44 AM
मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है और उसकी बहन भी विधवा है, जो उसके पास रहती है।
नेहाल सिंह वाला /बिलासपुर(बावा /जगसीर): नई दिल्ली में किसान संघर्ष में शामिल गांव खोटे के एक मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक मेवा सिंह पुत्र रत्न सिंह हलका नेहाल सिंह वाला के गांव खोटे का निवासी था। मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है और उसकी बहन भी विधवा है, जो उसके पास रहती है। मृतक मेवा सिंह गीतकार भी था, जिसके लिखे गीत प्रसिद्ध कलाकार गा चुके हैं।
मृतक मजदूर को बीते दिन नेहाल सिंह वाला में समूह राजनितिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से श्रद्धा के फूल भेंट किये गए। पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, भुपिन्दर सिंह साहोके, चेयरमैन जगरूप सिंह, विधायक दर्शन सिंह बराड़, डा. केवल सिंह बराड़ ब्लाक प्रधान मैडीकल विभाग बाघा पुराना आदि ने मृतक मजदूर की मौत पर दुख जताया है।