Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2019 05:34 PM
जीरा से कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पी.ए. नीरज कुमार उर्फ गिन्नी को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार के खिलाफ 2013 में 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो 2015 से भगौड़ा था।
मोगा(विपन): जीरा से कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पी.ए. नीरज कुमार उर्फ गिन्नी को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार के खिलाफ 2013 में 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो 2015 से भगौड़ा था।
पुलिस ने नीरज से 32 बोर लाइसैंस रिवाल्वर और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए है। मंगलवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट विक्रमजीत सिंह की अदालत में पेश करने के बाद नीरज को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं गांव सोडी वाला के लोगों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया नीरज कुमार कुलबीर सिंह जीरा का पी.ए. नहीं है।