Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2021 12:24 PM
खन्ना में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के हक में पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्होंने एक नई चर्चा छेड़ दी है।
खन्ना: खन्ना में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के हक में पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्होंने एक नई चर्चा छेड़ दी है। इन पोस्टरों में लिखा गया है कि क्या आप बलबीर सिंह राजेवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री देखना चाहते हो.. ?
बता दें कि 3 काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के लिए पंजाब के किसान दिल्ली की ड्योढ़ी पर बैठे हुए हैं और किसानों की मांगों को संसद के सत्र दौरान उठाने के लिए बलबीर सिंह राजेवाल की तरफ से राजनीतिक नेताओं से अपील की गई थी।
राजेवाल की तरफ से यह भी कहा गया था कि यदि किसी राजनीतिक पार्टी ने किसानों की आवाज़ संसद में बुलंद करने में ढील बरती तो उस पार्टी का बॉयकॉट किया जाएगा। इस दौरान खन्ना में बलबीर सिंह राजेवाल के हक में ऐसे पोस्टर लगना एक नई चर्चा छेड़ रहे हैं।