Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2020 04:46 PM
केंद्र की तरफ के पास किए गए खेती सुधार बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है।
मोगाः केंद्र की तरफ के पास किए गए खेती सुधार बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार को मोगा-फिरोजपुर हाईवे पर गांव डगरू में भारी संख्या में किसान, मजदूरों और नौजवानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन दौरान एक एंबुलेंस 15 मिनट तक फंसी रही। बताया जा रहा है कि गांव चीमा की एक महिला रेप की कोशिश का विरोध करने पर सिर पर वार किए जाने के कारण खून से लथपथ थी। घायल अवस्था में उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर किया गया।
वहीं बरनाला में शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए खेती बिलों के विरोध में 3 घंटे के लिए बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक अकाली नेता दविन्दर सिंह बेहला ने बिलों के विरोध में अपने ट्रैक्टर को आग लगा दी और बिल वापस न लेने की सूरत में खुद को प्रधानमंत्री आवास के सामने आग लगाने की चेतावनी दी है।