Edited By Vatika,Updated: 07 Jan, 2021 05:41 PM
केंद्र के खेती कानूनों के खिलाफ जहां एक तरफ़ किसानों ने दिल्ली की सीमाएं घेरी हैं और देश
नई दिल्लीः केंद्र के खेती कानूनों के खिलाफ जहां एक तरफ़ किसानों ने दिल्ली की सीमाएं घेरी हैं और देश भर में आंदोलन तेज़ करने का ऐलान किया है, वहीं अकाली दल बादल दिल्ली में बड़ी रैली करके देश की राजनीति में तड़का लगाने जा रहा है।
उक्त जानकारी अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मेंबर पार्लियामेंट प्रोफ़ैसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी है। चंदूमाजरा ने कहा कि अकाली दल की 15 जनवरी को इस रैली में भारत की सभी गैर भाजपा क्षेत्रीय पार्टियां मौजूद रहेंगी। इतना ही नहीं अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल भी इस रैली में शिरकत करेंगे। भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद यह पहला मौका होगा जब केंद्र सरकार के गढ़ में प्रकाश सिंह बादल किसी रैली में शिरकत करेंगे।