Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2020 10:33 AM
भारतीय किसान यूनियन एकता उगाराहां ब्लाक शेरपुर इकाई का एक किसान हाकम सिंह निवासी खेड़ी चहलां जो गत दिन ही दिल्ली से घर के
शेरपुर (अनीश): भारतीय किसान यूनियन एकता उगाराहां ब्लाक शेरपुर इकाई का एक किसान हाकम सिंह निवासी खेड़ी चहलां जो गत दिवस ही दिल्ली से घर के किसी जरूरी काम घर आया थाए को घर पहुंचना भी नसीब नहीं हुआ कि उसकी अचानक घर के आगे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से आज मृतक की लाश कातरों चौक शेरपुर में रख कर धरना लगाया गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मांग की कि किसानी संघर्ष में यह शेरपुर ब्लाक का दूसरा शहीद है। उन्होंने कहा कि मृतक हाकिम सिंह के पर जो सरकारी और गैर सरकारी कर्जा था उसे तुरंत माफ किया जाएए परिवार को 10 लाख मुआवज दिया जाए और एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाए। लोक संघर्ष के नेता मास्टर सुखदेव सिंह बड़ी ने कहा कि जब तक किसान संगठनों और मृतक परिवार की सभी मांगे मानें नहीं जातीं तब तक शहीद किसान हाकिम सिंह खेड़ी चहलां का ससकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाकिम सिंह शुरू से ही किसान संघर्ष में आगे हो कर काम कर रहा था। उसने पहले पंजाब में लगे धरनों में भी बढ़.चढ़ कर शमूलियत की। इस धरने में महिला ने बड़ी संख्या में शमूलियत की। धरने में मलकीत सिंह, रणजीत सिंह (दोनों सरपंच), करतार सिंह पूर्व सरपंच, नंबरदार बहादुर सिंह, किसान नेता गुरमेल सिंह टिब्बा, रणजीत सिंह टिब्बा, मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर, अध्यक्ष जगजीत सिंह चहल, अवतार सिंह भगवानपुरा, काका सरपंच पवन कुमार, सविन्दरपाल सिंह राजू, मास्टर जगरूप सिंह बड़ी संख्या में किसान नेता उपस्थित थे।