किसान आंदोलन 100वें दिन में दाखिल, पीले दुप्पटे लेकर मैदान में उतरी महिलाएं

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Jan, 2021 10:20 AM

kisan agitation entered the 100th day

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन जंडियाला गुरु के समीप केंद्र सरकार के विरोध में लगाया गया धरना आज 100वें दिन में शामिल हो गया।

जंडियाला गुरु/अमृतसर (शर्मा/रमन): किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन जंडियाला गुरु के समीप केंद्र सरकार के विरोध में लगाया गया धरना आज 100वें दिन में शामिल हो गया। वहीं किसानी आंदोलन को केंद्र सरकार के विरुद्ध और तेज करते हुए किसान जत्थेबंदियों ने आज कारपोरेटों घरानों के शॉपिंग माल और भाजपा नेताओं के घरों के आगे रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों के साथ सिर पर पीले दुप्पटे लेकर मैदान में उतर आईं और जमकर केंद्र सरकार को कोसकर किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उक्त कानूनों को रद्द नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
आज अमृतसर में भाजपा नेता तरुण चुघ घर के आगे और ट्रिलियम माल के समक्ष बैठे धरने को संबोधन करते राज्य नेता गुरलाल सिंह पंडोरी, गुरबचन सिंह चबा, लखविन्द्र सिंह वर्यानंगल, जरमनजीत सिंह बंडाला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार काले कानून लागू करके देश की मंडी और बाजार पर पूरी तरह कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के अन्नदाता और देश के करोड़ों लोगों को आंखों से परे कर रही है। यह काले कानून किसान ही नहीं, बल्कि आम लोगों के विरुद्ध हैं, जिसके साथ महंगाई शिखरों को छू जाएगी। बड़े-बड़े गोदामों में किसानों से सस्ते भाव पर गेहूं, धान की फसल, दालें, सब्जियों आदि खरीद कर अनाज स्टोर करने के साथ काला बाजारी बढऩे से अनाज गरीबों की खरीद शक्ति से बाहर होने के साथ भुखमरी का शिकार होकर लाखों लोग मौत के मुंह में चले जाएंगे और देसी-विदेशी कॉर्पोरेट घराने माला-माल हो जाएंगे। 

किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से लाया जा रहा, यह नया खेती कानून पहले ही अमरीका और यूरोप जैसे विकसित देशों में फैल हो चुके हैं, परन्तु मोदी सरकार धक्के से यह फैल हो चुका मॉडल किसान पर थोप कर किसानी को बर्बाद करके जमीनें हड़पने चाहती है। आज जोन प्रधान हरबिन्दर सिंह कंग के नेतृत्व में किसानों का काफिला केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जंडियाला गुरु रेलवे ट्रैक पार्क में चल रहे धरने में शामिल हुआ, जिसमें महिलाओं द्वारा बड़े स्तर पर सिर पर पीलिया चुनियां लेकर रेल रोको आंदोलन के 100वें दिन पूरे होने पर केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन कर खेती काले कानून रद्द करने की मांग की।
इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कालू कानूनों का विरोध करते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर चरन सिंह कलेर घुमाण, अजीत सिंह आवास, संतोख सिंह बुताला, सकत्तर सिंह कोटला, बलदेव सिंह कलेर, मुखबैन सिंह, कवलजीत सिंह जोधानगरी, लखविन्दर सिंह डाला, गुरदेव सिंह गग्गोमाहल, हरपिन्दरपाल सिंह चमारिन आदि नेताओं ने भी धरने को संबोधित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!