नव सम्वत् का राजा मंगल, बढ़ाएगा महंगाई!

Edited By Updated: 21 Mar, 2017 07:41 PM

king mangal of navasvat will increase inflation

28 मार्च दिन मंगलवार तिथि अमावस्या नक्षत्र उत्तरा भाद्र पद ब्रह्म योग में नया सम्वत् ...

जालंधर(धवन): 28 मार्च दिन मंगलवार तिथि अमावस्या नक्षत्र उत्तरा भाद्र पद ब्रह्म योग में नया सम्वत् साधारण नाम से 8.27 पर मेष लग्र में प्रवेश करेगा। इसी दिन मां दुर्गा के नवरात्रे भी शुरू होंगे। नव सम्वत का राजा मंगल होने से देश में मंहगाई बढ़ेगी। वर्षा कम होगी।

 

शिव ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषी वेद प्रकाश जबाली ने कहा कि अनाज का कम उत्पादन होने से उनकी कीमतों में बढ़ौतरी होगी, प्राकृतिक आपदाएं भी होंगी। मंगल नव सम्वत का राजा होने के कारण देश में अग्रिकांड, भूकम्प आदि से नुक्सान होगा। इस सम्वत में कुछ राज्यों में राजनेताओं में परस्रपर विरोध होने से अस्थिरता बढ़ेगी। पुलिस विभाग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। 


उन्होंने बताया कि नव सम्वत के मंत्री बृहस्पतिदेव होंगे। राजा मंगल व मंत्री बृहस्पति होने से उच्चवर्गीय लोगो ंमें शत्रुता बढ़ेगी तथा आपसी टकराव बढ़ेंगे। भारत के अंदर साम्प्रदायिक दंगे कुछ राज्यों में होंगे। अग्रिकांड की घटनाओं के कारण नुक्सान होगा। महंगाई बढऩे से जनता में आक्रोश पैदा होगा। भारत की सीमाओं पर सीमा पार से हमले बढ़ेंगे। जिसमें मुख्य भूमिका चीन व पाकिस्तान की होगी। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पटल पर अपना एक नया आयाम स्थापित करेंगे। मोदी की जन्म कुंडली बृश्चिक लगन की है, उसका स्वामी मंगल है तथा नव सम्वत का राजा भी मंगल है, इसलिए मोदी भारत को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने में कामयाब होंगे। कांग्रेस में सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी को राजनीति में आगे लाने की मांग जोर पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में गर्मी का प्रकोप पिछले कुछ वर्षों की तुलना में ज्यादा बढ़ेगा। इससे भी कुछ फसलों को नुक्सान पहुंचने का अंदेशा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!