Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2019 05:35 PM
बच्चों के अगवा करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक पटियाला में अगवा किए गए 2 बच्चों के बारे पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा
जालंधर /फगवाड़ा (सोनू): बच्चों के अगवा करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक पटियाला में अगवा किए गए 2 बच्चों के बारे पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है, वहीं अब एक और मामला फगवाड़ा का सामने आया है। दरअसल, यहां 5वीं कक्षा के बच्चे को कार सवार नौजवानों ने अगवा करने की कोशिश की लेकिन बच्चे की होशियारी के कारण वह असफल रहे। घटना के बाद लोगों ने इस बच्चे के हौसले को काफी सराहा और इस दिलेरी के चलते लोगों की नजरों में वह हीरो बन गया है।
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के साथ लगते अकालगढ़ में गत दिवस 5वीं क्लास का लड़का स्कूल से छुट्टी करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान कार सवार नौजवानों ने टॉफियों का लालच देकर कार में बिठाने की कोशिश की। इसी दौरान लड़का भागने लगा , जिसे देख महिला ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने कार सवार चारों नौजवानों को घेर लिया और थाना सदर की पुलिस को मौके पर बुलाकर चारों दोषियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए नौजवानों की पहचान दिलशाह ख़ान, खलीफ, आलिफ और रजबान के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।