Edited By swetha,Updated: 30 Mar, 2019 01:27 PM
खन्ना पुलिस ने 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपए की हवाला राशि सहित नन केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के करीबी सहित 6 को गिरफ्तार किया है।
खन्ना(बिपन):खन्ना पुलिस ने 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपए की हवाला राशि सहित नन केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के करीबी सहित 6 को गिरफ्तार किया है।
पत्रकार वार्ता दौरान एस.पी. खन्ना ध्रुव दहिया ने बताया कि चुनावों के दौरान की गई नाकाबंदी के चलते खन्ना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करोड़ों की हवाला राशि लेकर अंबाला की तरफ से आ रहे है। इस पर पुलिस पार्टी ने मैक्डोनाल्ड जी.टी रोड दोराहा के पास गाड़ी नंबर पी.बी.02 बी.एन -3928 मार्का इनोवा, गाड़ी नंबर पी.बी.10 जी.बी -0269 मार्का फोर्ड ईकोसपोरट और गाड़ी नंबर पी.बी.6 ए.क्यू -8020 मार्का मरूति ब्रिजा की तलाशी लेकर 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपए की राशि बरामद की। उक्त व्यक्ति इस करोड़ों की राशि संबंधी कोई दस्तावेज/सबूत पेश नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों तथा बरामद की गई राशि को जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से पादरी एंथनी नन केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल का सहायक है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
- 1) जालंधर के थाना लाबड़ा के प्रतापपुरा के चर्च के पादरी एंथनी
- 2) रछपाल सिंह पुत्र सुक्खा सिंह निवासी, भीखीविंड, थाना भीखीविंड, जिला तरनतारन
- 3) रवीन्द्र उर्फ रवि पुत्र मधुकर निवासी नई मुम्बई
- 4) शिवांगी पत्नी रवीन्द्र
- 5) अशोक कुमार पुत्र अनंत राम निवासी हिमाचल प्रदेश
- 6) हरपाल सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी जालंधर