शाह के चंडीगढ़ दौरे को लेकर खैहरा का ट्वीट, सुखबीर से की यह मांग

Edited By swetha,Updated: 07 Jun, 2018 01:12 PM

khaira tweet to sukhbir badal

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ में एक दिवसीय दौरे को लेकर पंजाब की सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है।  वहीं आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर बादल से मांग की है कि वह भाजपा प्रधान के समक्ष 1984 दंगों का मुद्दा...

चंडीगढ़ःभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ में एक दिवसीय दौरे को लेकर पंजाब की सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है।  वहीं आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर बादल से मांग की है कि वह भाजपा प्रधान के समक्ष 1984 दंगों का मुद्दा उठाएं। वह दंगो से संबंधित सभी दस्तावेजों, रिपोर्ट आदि को सार्वजनिक करने की शाह से मांग करें।
 

उन्होंने कहा  कि 34 साल पहले श्री हरमंदिर साहिब में हुए हमले दौरान सेना ने वहां से ऐतिहासिक दस्तावेज, दुर्लभ पांडुलिपियां जब्त कर ली थी। वह शाह से इन ऐतिहासिक दस्तावेजों,पुस्तकों को श्री हरमंदिर साहिब की पुस्ताकालय को सौंपने के लिए कहे। 

 

उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं बल्कि सिख भाईचारे के भले के लिए भी सखुबीर कदम उठाएं।  उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल,  पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करेंगे।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!