Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 03:58 PM
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और बाकी कांग्रेस नेताओं को विधानसभा में बोले गए गलत शब्द वापिस ले लिए हैं। पर उन्होंने कहा कि इसे उनकी तरफ से मांगी गई माफी न समझा जाए। यहां...
चंडीगढ़(शर्मा,फोटो कुर्ल):चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और बाकी कांग्रेस नेताओं को विधानसभा में बोले गए गलत शब्द वापिस ले लिए हैं। पर उन्होंने कहा कि इसे उनकी तरफ से मांगी गई माफी न समझा जाए। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री खैहरा ने कहा कि वह भी एक आदमी है।
उन्हें विधानसभा में इतना मजबूर कर दिया गया कि उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। सम्मन मामले पर अकाली और कांग्रेसी नेता उनके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। जैसे कि वह कोई आरोपी हो। उल्लेखनीय है कि सुखपाल खैहरा के हक में बैंस भाईयों ने एक आडियो जारी की थी। उनके खिलाफ विधानसभा में शीत सत्र में आखिरी दिन प्रस्ताव पेश किया गया था। इससे भड़के सुखपाल खैहरा ने गल्त शब्दावली का प्रयोग किया था।