Edited By Vaneet,Updated: 18 Apr, 2019 10:09 PM
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ एक टी.वी. चैनल की डिबेट में बोलने पर सुखपाल खैहरा का विरोध...
कुराली(बठला): आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ एक टी.वी. चैनल की डिबेट में बोलने पर सुखपाल खैहरा का विरोध बढ़ता जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं विधायक अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुखपाल खैहरा का कोई स्टैंड नहीं है और न ही अब पंजाब के लोग इसको मुंह लगाएंगे।
अमन अरोड़ा ने कहा कि खैहरा को बोलते हुए कुछ पता नहीं चलता। तभी गत दिवस टी.वी. चैनल पर डिबेट में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को खैहरा ने अपमानजनक शब्द कहे। जिसका ‘आप’ की ओर से विरोध किया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि इसी कारण खैहरा के प्रति पार्टी वर्करों के दिलों में भारी रोष है। इस मौके पर जगतार सिंह वाइस प्रधान जंग बहादुर सिंह, परमजीत सिंह सवाड़ा, जसप्रीत कानी, सुरिंदर सिंह, अमन खरड़ आदि उपस्थित थे।