Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2018 01:50 PM
बरगाड़ी कांड की बरसी पर कोटकपूरा से निकाले गए रोष मार्च को मिले बढ़िया समर्थन से आम आदमी पार्टी (आप) के बागी सुखपाल खैहरा ग्रुप बेहद उत्साहित है।
चंडीगढ़: बरगाड़ी कांड की बरसी पर कोटकपूरा से निकाले गए रोष मार्च को मिले बढ़िया समर्थन से आम आदमी पार्टी (आप) के बागी सुखपाल खैहरा ग्रुप बेहद उत्साहित है।
बाग़ी गुट ने अब अपने संगठन का विस्तार करने की तैयारी कर ली है। खैहरा गुट ने पहले ही अपनी 'एडहाक पॉलिटिकल अफेयर्स समिति' गठित कर ली थी।
जनता के समर्थन को देखते हुए अब उन्होंने जिलों और हलकों तक अपना संगठन खड़ा करने की योजना बनाई है। खैहरा गुट के प्रवक्ता और विधायक कंवर संधू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही जिला और हलका प्रधान नियुक्त किए जाएंगे।