Edited By swetha,Updated: 08 May, 2018 05:13 PM
विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शाहकोट उप चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को शिमला जाने की सलाह दी है। जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान करते हुए खैहरा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जिस तरह का...
जालंधर: विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शाहकोट उप चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को शिमला जाने की सलाह दी है। जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान खैहरा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जिस तरह का तानशाही रवैया अपनाया हुआ है उससे शाहकोट उप चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकते। इसलिए कैप्टन को उनकी पाकिस्तानी दोस्त आरूसा के साथ शिमला घूमने के लिए चले जाना चाहिए।
खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री एस.एच.ओ. बाजवा को अनैतिक कह रहे हैं। उनका अपनी दोस्त आरूसा के साथ रहना क्या नैतिकता है। जिस तरह सोमवार को मुख्यमंत्री एक दागी उम्मीदवार के हक में खुल कर सामने आ गए हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की तरफ से यह उप चुनाव में घपला किया जाएगा।
कांग्रेस के दागी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया खिलाफ अवैध माइनिंग के मामलों में फंसने के इलावा ओर भी कई शिकायतें दर्ज हैं। उसका स्टिंग आप्रेशन सामने आ चुका है। बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह बात आप कबूल चुके हैं कि पंजाब में पुलिस आधिकारियों की बदलियां पंजाब के विधायक और हलका इंचार्ज करते हैं। कैप्टन ने आप कहा है कि एस.एच. ओ. बाजवा पहले कपूरथला तैनात था, जहां से उसका तबादला कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने करवाया था।