केजरीवाल का बड़ा ऐलान, साथ ही चन्नी पर साधा तीखा निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Nov, 2021 06:07 PM

kejriwal s big announcement as well as a sharp target on channi

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोगा दौरे दौरान कई बड़े ऐलान किए है। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनते ही राज्य की 18 साल से ऊपर की महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाला जाएगा।

मोगा:  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोगा दौरे दौरान लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए है। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनते ही राज्य की 18 साल से ऊपर की महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाला जाएगा। परिवार में जितनी महिलाएं होंगी, प्रत्येक के खाते में हर महीने 1000-1000 रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार में जितनी महिलाएं होंगी, उतने हजार रुपए मिला करेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली बुढ़ापा पैंशन के अतिरिक्त 1000 रुपए मिलेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी सरकार ने यह काम नहीं किए होंगे, जो केजरीवाल सरकार करेगी। जो बच्चियां कालेज नहीं जा पा रही हैं, वे अब कालेज जाएंगी। इस मौके पर केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते चन्नी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में महिलाओं का बसों में सफर फ्री किया गया है, उसी तरह से पंजाब में भी यह सुविधा महिलाओं के शुरू की जाएगी। महिलाएं बसों से कहीं भी फ्री में आ-जा सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि अब महिलाओं को अपने पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं होगी, वे अपने खुद के पैसे से अपने लिए व बच्चों के लिए जरूरी सामान ले पाएंगी। 

केजरीवाल ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव पंजाब का भविष्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाएं तय करेंगी कि पूरे परिवार का वोट किस पार्टी को जाना है। उन्होंने कहा कि इस बार मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखें वह आपका भविष्य बदल देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो कहता है, वही करके दिखाता है। 

केजरीवाल ने इस मौके पर सी.एम. चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है, जो वही घोषणाएं कर देता है, जो वह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में बिजली बिल की घोषणा करना चाहते थे, जिस संबंधी चन्नी ने पहले ही ऐलान कर दिया, लेकिन अभी भी राज्य के लोगों को भारी-भरकम बिल थोपे गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस का यह सिर्फ चुनावी स्टंट है। उन्होंने लोगों को इस नकली केजरीवाल से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नकली केजरीवाल ने राज्य में एक भी मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनाया, यह उनके बस का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ केजरीवाल ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने केजरीवाल को सिर्फ एक मौका दिया था, जिसके बाद दिल्ली वाले अन्य पार्टियों को भूल गए। दिल्ली में जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षण सुविधाएं दी गई हैं, उसी तरह से पंजाब में भी दी जाएंगी। इस मौके पर महिलाओं ने केजरीवाल जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने राज्य की महिलाओं को मुबारबाद दी, जिन्होंने इस आंदोलन में भारी मात्रा में हिस्सा लिया। 

गौरतलब है कि अरविन्द केजरीवाल के दौरे को लेकर पंजाब भर से महिलाएं मोगा में पहुंची हुई हैं। इस मौके पर आप नेता भगवंत मान ने कहा कि देश के विकास के लिए महिलाओं का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी महिलाओं पर कई बंदिशें जबरदस्ती थोपी गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना देश नहीं चल सकता। 

गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल ने अपनी घोषणा में कहा था कि 'आप' की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी, पुराने बिजली के बिल बकाया भी माफ कर दिए जाएंगे, जिन लोगों के कनैक्शन काटे गए हैं, उन्हें फिर से जोड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब में 24 घंटे बिजली की सप्लाई होगी।  केजरीवाल ने पंजाब के हर शख्स को मुफ्त और अच्छा इलाज देने की भी घोषणा की थी। हर व्यक्ति को एक हैल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, पंजाब में हर मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, बड़े स्तर पर अस्पताल खोले जाएंगे, 20 लाख रुपए तक का आप्रेशन मुफ्त होगा और दवाइयां व टैस्ट भी मुफ्त किए जाएंगे, पंजाब में किसी शख्स के साथ सड़क दुर्घटना होने पर उसका इलाज आप सरकार द्वारा फ्री किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!