कारगिल विजय दिवस मना दिया शहीद परिवारों को सम्मान
Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 03:28 PM
शहर में अाज कश्यप नौजवान धार्मिक सभा द्वारा 18वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
जालंधर(सोनू) : शहर में अाज कश्यप नौजवान धार्मिक सभा द्वारा 18वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों का सम्मान किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा नीला महल में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को कॉपी,किताबें, वर्दी व अन्य सामान वितरित किया गया।
इस अवसर पर पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा ,आई.जी. अर्पित शुक्ला, डी.सी. वरिंदर शर्मा, सभा प्रधान पवन कुमार भोंडी, व कई पार्टियों के नेतागण उपस्थित थे।