कपूरथला पुलिस ने पकड़ा दिल्ली का तस्कर, बरामद की 25 करोड़ की हैरोइन

Edited By Mohit,Updated: 01 Aug, 2019 10:57 PM

kapurthala police arrested delhi smuggler

राज्य में नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए कपूरथला पुलिस ने आज 5 किलो हैरोइन सहित दिल्ली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कपूरथला (विपन महाजन): राज्य में नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए कपूरथला पुलिस ने आज 5 किलो हैरोइन सहित दिल्ली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस दौरान आरोपी से एक किलोग्राम नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया, जिसे साबुन के एक प्रसिद्ध ब्रांड के 10 डिब्बों में छुपाया गया था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल अरोड़ा पुत्र मनोहर लाल अरोड़ा निवासी महावीर नगर, विकासपुरी, थाना तिलक नगर नई दिल्ली के तौर पर हुई है। इसे गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस एक्ट के सेक्शन 22-61-85 के अंतर्गत थाना सदर कपूरथला में एफ.आई.आर दर्ज कर ली गई है। कपिल अरोड़ा की अपने साथी दीपक कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी जे-17 हरी नगर नई दिल्ली के साथ मिलकर नशा तस्करी करने की खबर मिली थी। इन दोनों के खिलाफ पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

PunjabKesari

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता ने बताया कपिल एक बस के जरिए नई दिल्ली से आया था। उसने यह नशीला पदार्थ राजबीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह, सुखजीवन सिंह पुत्र बलवंत सिंह, हंस राज पुत्र दारा सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह सभी निवासी गाव लातियांवाल और लवप्रीत उर्फ लवली पुत्र गुरचरन सिंह निवासी सेचां को सप्लाई करना था। यह सभी जिला कपूरथला, थाना सुलतानपुर लोधी के अधीन आते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!