Edited By Anjna,Updated: 11 Feb, 2019 11:12 AM
गांव गोसल में स्थित गुरुद्वारा साहिब में स्थायी तौर पर रह रहे ग्रंथी सिंह की सेवा निभा रहे कश्मीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह से मारपीट करने, पगड़ी उछालने, केस व दाढ़ी नोचने के अलावा मारपीट करने के आरोप में गांव के ही 11 व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर की...
कपूरथला(मल्ली):गांव गोसल में स्थित गुरुद्वारा साहिब में स्थायी तौर पर रह रहे ग्रंथी सिंह की सेवा निभा रहे कश्मीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह से मारपीट करने, पगड़ी उछालने, केस व दाढ़ी नोचने के अलावा मारपीट करने के आरोप में गांव के ही 11 व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शिक्षित नौजवान साइंस सिटी में लगे कैंप में करें आवेदन
स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गत 4 वर्षों से गांव गोसल के गुरुद्वारा साहिब में परिवार सहित रह कर सुबह-शाम पाठ करता है। गत 8 फरवरी को गोसल गांव की ग्राम पंचायत ने उसे पंजाब सरकार की ओर से घोषित घर-घर नौकरी देने की स्कीम के बारे में फार्म भरने संबंधी एनाऊंसमैंट करने के लिए कहा। इस पर उसने एनाऊंसमैंट कर दी कि शिक्षित नौजवान 13 फरवरी को साइंस सिटी में लग रहे रोजगार कैंप में भाग लें। उनसे कहा कि उक्त एनाऊंसमैंट करने का कथित विरोध करते हुए नगर के रहने वाले राम सिंह पुत्र नाजर सिंह ने उसे डराया-धमकाया और धमकी दी। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को उसने दोबारा पंचायत के कहने पर सुबह 8 बजे एनाऊंसमैंट कर दी। साढ़े 9 बजे पूर्व सरपंच बूटा सिंह लाठी, बिंदर पुत्र संतोख सिंह दातर व अन्य ने उस हमला कर दिया। उसने बताया कि राम सिंह पुत्र नाजर सिंह ने भी उसके साथ हाथापाई की, पगड़ी उछाली, दाड़ी नोच कर बेइज्जत किया तथा उसके शरीर पर लाठियां मार कर भाग गए। गांव के गण्यमान्यों ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया।
11 लोगों पर मामला दर्ज
जानकारी अनुसार पुलिस थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने ग्रंथी सिंह भाई कश्मीर सिंह के बयान पर 11 लोगों, जिनमें बूटा सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, बिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह, राम सिंह पुत्र नाजर सिंह, संतोख सिंह पुत्र रावल सिंह, शिंदू पुत्र संतोख सिंह, तेजिन्द्र सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, हरबंस सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह, सतनाम सिंह पुत्र हरबंस सिंह, जगतार सिंह पुत्र तरसेम सिंह, चंचल सिंह पुत्र सोहन सिंह, गुरदयाल सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह सभी निवासी गांव गौसल (कपूरथला) आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में थाना सदर के प्रमुख ने कहा कि उक्त मारपीट, दाड़ी, केसों व पगड़ी की बेअदबी करने आदि के अलग-अलग मामलों में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।