Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 10:04 AM
फाजिल्का के विधायक दविंद्र सिंह घुबाया द्वारा अपनी उम्र को स्कूल सर्टीफिकेट्स में ठीक करवाने को लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर याचिका में भाजपा नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी भी पार्टी बन गए हैं।
चंडीगढ़ (संदीप): फाजिल्का के विधायक दविंद्र सिंह घुबाया द्वारा अपनी उम्र को स्कूल सर्टीफिकेट्स में ठीक करवाने को लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर याचिका में भाजपा नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी भी पार्टी बन गए हैं।
ज्याणी ने जिला अदालत में अर्जी दायर कर कहा था कि इस मामले से वह भी प्रभावित हैं इसलिए उन्हें भी सुना जाना चाहिए। ऐसे में उन्हें केस में पार्टी बनाया जाए। ज्याणी की इस मांग को अदालत ने मंजूर कर लिया है। अब ज्याणी भी अपना पक्ष रखेंगे।
गौरतलब है कि ज्याणी पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में घुबाया से हार गए थे। घुबाया ने जिला अदालत में दायर याचिका में सी.बी.एस.ई. और डी.ए.वी. स्कूल सैक्टर-15 को पार्टी बनाया हुआ है। ज्याणी की ओर से मामले में कहा गया था कि घुबाया ने रिकार्ड से छेडख़ानी करते हुए संबंधित चुनाव लड़ा था।चुनावों से पहले घुबाया ने उम्र को ठीक करवाने के लिए केस दायर कर दिया था।