Edited By swetha,Updated: 04 Sep, 2018 03:12 PM
बहिबल कलां और बरगाड़ी कांड संबंधी जस्टिस रणजीत सिंह (सेवामुक्त) कमीशन की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डी.जी. पी. सुमेध सिंह सैनी और अन्य खिलाफ आरोप लगाते हुए उस समय बनाए गए कमीशन पर भी सवाल उठाए हैं। बेअदबी मामलों की जांच के...
चंडीगढ़: बहिबल कलां और बरगाड़ी कांड संबंधी जस्टिस रणजीत सिंह (सेवामुक्त) कमीशन की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डी.जी. पी. सुमेध सिंह सैनी और अन्य खिलाफ आरोप लगाते हुए उस समय बनाए गए कमीशन पर भी सवाल उठाए हैं। बेअदबी मामलों की जांच के लिए अक्तूबर, 2015 में जस्टिस जोरा सिंह (कमीशन) का गठन किया गया था।
इस पैनल ने 30 जून, 2016 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि बेअदबी मामले में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत दौरान जस्टिस जोरा सिंह (सेवामुक्त) ने कहा कि उन्होंने लिखित और जुबानी तौर पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। धरने पर बैठी सिख संगत पर गोलियां चलाने का आदेश किसने दिया, कमीशन की जांच का हिस्सा नहीं था। उन्होंने रणजीत पैनल की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इंकार करते कहा कि उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई करना या न करना सरकार पर निर्भर है।