Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2018 07:17 PM
खन्ना पुलिस ने जिस्मफिरोशी का धंधा चला रही 2 महिलाओं समेत 3 को लोगों को काबू किया है। ...
खन्ना(बिपन): खन्ना पुलिस ने जिस्मफिरोशी का धंधा चला रही 2 महिलाओं समेत 3 को लोगों को काबू किया है।
जानकारी देते ध्रुव दहिया आई.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान, फसिमरत सिंह पी.पी.एस. उप पुलिस कप्तान समराला, इंस्पेक्टर भूपिन्दर सिंह मुख्य अफसर थाना समराला ने पुलिस पार्टी सहित उटाला रोड नजदीक रेलवे ब्रिज पर नाकाबंदी की हुई थी तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि सिमरनजीत कौर उर्फ सन्दीप कौर अपने घर में जिस्मफिरोशी का धंधा चला रही है, अगर अभी रेड की जाए तो उसके घर से जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली महिला सहित अन्य लोगों को काबू किया जा सकता है। इस दौरान पुलिस ने सिमरनजीत कौर उर्फ सन्दीप कौर के घर रेड की तो एक महिला और तीन व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने धंधा चलाने वाली महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।