जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश, 5 महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू

Edited By Vaneet,Updated: 21 Nov, 2018 10:51 PM

jismophoshi body exposed 2 people including 5 women

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय शहर में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते एक घर में से पांच महिलाओं व दो व्यक्तियों को रंगे हाथों ...

निहाल सिंह वाला, बिलासपुर (बावा, जगसीर) : थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते एक घर में से पांच महिलाओं और दो व्यक्तियों को रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।

डी.एस.पी सुबेग सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर निहाल सिंह वाला में छिंदर कौर उर्फ भोली पत्नी सरूप सिंह के मकान पर छापामारी की और जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते छिंदर कौर समेत चार महिलाओं, जिनमें दो लड़कियां थीं, के अलावा दो व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक शिक्षा विभाग का पूर्व ब्लॉक प्राइमरी अफसर भी शामिल है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया। डी.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार लड़कियों ने माना कि उनकी सगी मां उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!