Edited By Vaneet,Updated: 15 May, 2018 03:53 PM
दो महीने पहले सनौर बस स्टैंड पर युवक गुरपाल सिंह का कत्ल कर दिया गया था। मामले का खुलासा हुआ तो पता चला...
पटियाला: कुछ माह पहलेे सनौर बस स्टैंड पर युवक गुरपाल सिंह का कत्ल कर दिया गया था। मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि कत्ल गुरपाल के जीजा कर्म सिंह ने किया था जो बाद में यू.पी. फरार हो गया। वहीं बताया जाता है कि कर्म सिंह यहां से एक नाबालिग लड़की को भी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उससे दुष्कर्म करता रहा।
बहला फुसलाकर ले गया यू.पी.
जानकारी के मुताबिक लड़की ने बयान दिया है कि आरोपी उसे पहले बहला फुसलाकर ले गया था। अनजान जगहों पर ले जाते हुए लोगों को वह उसे अपनी पत्नी बताता था। इस दौरान कर्म सिंह ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने कर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कर्म सिंह नाबालिग लड़की को अपनी बताकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रहता रहा। लंबी भागदौड़ के बाद आखिर लड़की को उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के करमाही इलाके से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने कहा कि लड़की का मेडिकल व बयान करवा दिया गया है। वहीं लड़की ने कहा कि कत्ल के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
27 फरवरी को किया था कत्ल
गौरतलब है कि करहाली साहिब निवासी गुरपाल सिंह को उसके जीजा कर्म सिंह ने बीती 27 फरवरी की रात को कत्ल कर दिया था। आरोपित कर्म सिंह ने लव मैरिज की थी, लेकिन पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह विदेश चला गया था। इस बीच, पत्नी भी मायके चली गई। बाद में जब कर्म सिंह लौटा तो उसने अपने साले गुरपाल सिंह को अपने पास बुलाया। कर्म सिंह ने गुरपाल के खास दोस्त गुरदास सिंह को दो लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिला लिया और फिर कर्म सिंह व गुरदास ने मिलकर गुरपाल का कत्ल कर दिया।