भाई रणजीत सिंह के नेतृत्व में नई पार्टी पंथक अकाली लहर का गठन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Apr, 2018 10:20 AM

jatheydar ranjit singh announced new  panthak akali lehar  party

अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पंथक अकाली लहर नाम की एक नई पार्टी का गठन किया गया है।

चंडीगढ़ (भुल्लर): अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पंथक अकाली लहर नाम की एक नई पार्टी का गठन किया गया है। इसकी घोषणा वीरवार को यहां पार्टी की पहली राज्य स्तरीय बैठक के बाद की गई। इस पार्टी को पूरी तरह धार्मिक मुद्दों पर केंद्रित रखने की बात कही गई है। 


पार्टी के गठन की घोषणा के बाद भाई रणजीत सिंह को पंथक अकाली लहर का अध्यक्ष व संत समाज के नेता बाबा सर्बजोत सिंह बेदी को सरपरस्त बनाया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जसवीर सिंह समुंदरी ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कहा कि जसजीत सिंह धालीवाल को उपाध्यक्ष, अमर सिंह रतनगढ़ को सचिव बनाया गया है जबकि एस.जी.पी.सी. सदस्य गुरप्रीत सिंह के अलावा जोगा सिंह चप्पड़, गुरविंद्र सिंह डूमछेड़ी, प्रकाश सिंह मान, सुखविंद्र सिंह व अवतार सिंह को एग्जीक्यूटिव कमेटी में लिया गया है। इस धार्मिक पार्टी द्वारा अकाल तख्त साहिब के पुराने गौरव व मर्यादा को बहाल करवाने पर एस.जी.पी.सी. को बादल परिवार से मुक्त करवाना है व एस.जी.पी.सी. चुनाव लडऩे की घोषणा की गई है।


उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भी बादलों के नौकर बनकर बड़ी बेशर्मी के साथ सिख परम्पराओं के उलट फैसले करते हैं। एस.जी.पी.सी. के जरिए औरंगजेब की राजनीति अकाल तख्त पर हावी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंथ को एक परिवार ही चला रहा है व इनका बिस्तर गोल करने के लिए ही पंथक अकाली लहर बनाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!