Edited By swetha,Updated: 12 Dec, 2018 08:29 AM
बरगाड़ी मोर्चा खत्म करने के बाद सरबत खालसा के जत्थेदार साहिब का एक वफद अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब में आया। उन्होंने अपने मोर्चे की कामयाबी की अरदास श्री अकाल तख्त साहिब पर की, साथ ही इस मोर्चे को एक सफल मोर्चा बताया। उन्होंने अपने मोर्चे की...
अमृतसर (सुमित): बरगाड़ी मोर्चा खत्म करने के बाद सरबत खालसा के जत्थेदार साहिब का एक वफद अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब में आया। उन्होंने अपने मोर्चे की कामयाबी की अरदास श्री अकाल तख्त साहिब पर की, साथ ही इस मोर्चे को एक सफल मोर्चा बताया। उन्होंने अपने मोर्चे की उपलब्धियों बारे बताया।
उन्होंने बताया कि मोर्चे के अगले पड़ाव की मीटिंग 20 दिसम्बर को फतेहगढ़ साहिब में होगी जिसमें अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि उनके मोर्चे में हर समुदाय के लोगों ने शिरकत कर उनका साथ दिया है जिस कारण यह मोर्चा सफल हो सका है।
बलजीत सिंह दादूवाल के न आने पर उन्होंने कहा कि वह और अमरीक सिंह अजनाला उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा करतारपुर कॉरीडोर पर विवादित बयान देने के मामले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान निंदनीय है।