हाईपर लूप प्रोजैक्ट के तहत जालंधर को भी शामिल किया जाए

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 08:35 AM

jalandhar should be included in hyper loop project

कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

जालंधर(धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर कहा कि हाईपर लूप ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रैक्चर प्रोजैक्ट में जालंधर को भी शामिल किया जाए। इस हाईपर लूप प्रोजैक्ट को लेकर पंजाब सरकार ने 2 दिन पहले ही एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए थे। यह प्रोजैक्ट अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़ रूट पर विकसित किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने लॉस एजंल्स स्थित वर्जिन हाईपर लूप वन कम्पनी के साथ प्रोजैक्ट की संभावनाओं का पता लगाने के लिए समझौता किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजैक्ट से अमृतसर-लुधियाना-चंडीगढ़ रूट पर यात्रा की अवधि 5 घंटे से कम होकर 30 मिनट रह जाएगी। 

कांग्रेसी सांसद ने पत्र में लिखा कि अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का लाभ जालंधर के लोगों को भी मिलना चाहिए। हाईपर लूप प्रोजैक्ट से बड़े महानगरों को लाभ मिलेगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा और साथ ही यात्रा की अवधि घटने से उद्योगों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने पत्र में लिखा है कि वह जालंधर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा लोगों की मांग है कि हाईपर लूप प्रोजैक्ट में जालंधर को भी शामिल किया जाना चाहिए।  

उन्होंने पत्र में लिखा कि जालंधर की महत्ता कई मामलों में काफी अधिक है। यह एक औद्योगिक, धार्मिक शहर के रूप में प्रसिद्ध है। इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े व छोटे औद्योगिक यूनिट लगे हुए हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 20 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग चंडीगढ़ तथा दिल्ली जैसे शहरों में अति शीघ्र पहुंचना चाहते हैं। वर्जिन हाईपर लूप वन कम्पनी द्वारा हरियाणा सरकार के साथ भी इस मामले को लेकर चर्चा की जा रही है तथा उसके लिए कम्पनी ने अपना जल्द सर्वे शुरू करना है। 

उन्होंने कहा कि वर्जिन हाईपर लूप वन द्वारा जैसे ही पंजाब व हरियाणा सरकारों के साथ सर्वे को पूरा किया जाएगा, वैसे ही इन प्रोजैक्टों पर पंजाब सरकार अपना कार्य शुरू कर देगी। चौधरी संतोख सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह जनता के हितों तथा प्रोजैक्ट की आर्थिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए हाईपर लूप कॉरीडोर में जालंधर को भी शामिल करे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!