Edited By Mohit,Updated: 08 Apr, 2019 05:44 PM
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पंजाब पुलिस एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जालंधर शहर में पुलिस की दादागिरी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पुलिस परिवार की लड़कियों से मारपीट कर रही है।
जालंधरः हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पंजाब पुलिस एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जालंधर शहर में पुलिस की दादागिरी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पुलिस परिवार की लड़कियों से मारपीट कर रही है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। सामने आई यह तस्वीरें पंजाब पुलिस पर सवार तो खड़ा कर ही हैं, इसके साथ ही पंजाब पुलिस के असली चेहरे भी सामने आ रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार बस्ती बावा खेल की अधीन आते लैदर कंप्लैंक्ट में एक शंभू नाम के व्यक्ति का किसी महिला से पैसों का लेनदेन चल रहा था। बीती रात एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों को लेकर शंभू के घर आ गया और पैसे वापिस देने के बारे में कहने लगा। इस दौरान शंभू ने उनसे कुछ समय मांगा लेकिन उन्होंने शंभू के परिवार की एक ना मानी और शंभू की मारपीट करने के साथ-साथ उनकी बेटी मधू, पत्नी और पुत्र की भी बेरहमी से मारपीट कर दी।
मामला ज्यादा बढ़ता देख शंभू के परिवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी लेकिन उनको क्या पता था कि जिस पुलिस अधिकारियों को वह अपनी मदद के लिए बुला रही है, वह उल्टा उनके साथ ही मारपीट करने लग जाएंगे। शंभू की बेटी मधू के मुताबिक पुलिस को शिकायत उन्होंने दी थी जबकि पुलिस ने आते ही उनके पिता और भाई से गलत व्यवहार किया और मधू के साथ भी गलत बर्ताव करके मारपीट की। वहीं इस बारे में जालंधर के डी.सी.पी. इनवैस्टीगेशन गुरमीत सिंह से मुलाकात की गई और पूरा मामला उनके अधीन में लाया गया। इस पूरे मामले में उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।