Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2026 04:18 PM

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर गांव चौलांग के पास रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
होशियारपुर (वरिंदर पंडित) : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर गांव चौलांग के पास रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार 2 लोगों और सड़क किनारे फल बेच रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार जम्मू की ओर जा रहे थे, इसी बीच सड़क किनारे फल बेच रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here