Video-रेत व ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कानून अपना काम करेगा : जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 11:13 AM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा  कि राज्य में पिछले एक वर्ष के दौरान कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि अकालियों के जंगलराज को खत्म कर कानून का शासन स्थापित करना रहा है।

जालन्धर/अमृतसर (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा  कि राज्य में पिछले एक वर्ष के दौरान कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि अकालियों के जंगलराज को खत्म कर कानून का शासन स्थापित करना रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो गई थी। राज्य में रोजाना कत्लेआम हो रहे थे। साम्प्रदायिक सद्भाव को भारी खतरा पैदा हो गया था परन्तु कै. सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले बिगड़ी कानून व्यवस्था की हालत को सुधारा व गैंगस्टरों पर पूरी तरह से रोक लगाई। उन्होंने कहा कि अवैध माइङ्क्षनग के खिलाफ कैप्टन द्वारा उठाए गए कदम की कांग्रेस सराहना करती है तथा इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

उन्होंने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा कांग्रेसी विधायकों पर सरकारी कामकाज में दखल देने या अवैध माइङ्क्षनग में संलिप्त होने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुखबीर ने अपने कार्यकाल के दौरान अफसरशाही से दुव्र्यवहार किए तथा पुलिस पर अकाली जत्थेदारों की तानाशाही बढ़ा दी थी। कै. अमरेन्द्र सिंह को सुखबीर से सीख लेने की जरूरत नहीं, क्योंकि उन्हें प्रशासन व सरकार चलाना आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर आरोप वह व्यक्ति (सुखबीर) लगा रहा है जो स्वयं राज्य में 10 वर्षों तक सरकारी संसाधनों की लूट की सरदारी करता रहा। अकालियों ने तो राज्य को नशों की मंडी भी बनाकर रख दिया। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय बदलाखोरी की भावना से विरोधियों को दबाया जाता रहा तथा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर माफिया का राज स्थापित हो गया था। माफिया अपने हितों को देखते हुए संसाधनों को लूट रहा था। रेत सहित राज्य के सभी प्राकृतिक संसाधनों की जो लूट पिछले 10 वर्षों में हुई  वह जनता से छिपी हुई नहीं है। जाखड़़ ने कहा कि कांग्रेस किसी के साथ सियासी रंजिश निकालने में भरोसा नहीं रखती बल्कि ऐसे मामलों में कानून अपना कार्य कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में राज्य में फैले रेत व ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कानून अपना कार्य कर रहा है तथा इनसे मुख्यमंत्री सख्ती से निपट रहे हैं।

जाखड़ ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के बाद अब राज्य को विकास की तरफ मोड़ा है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब को विश्व  स्तरीय शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले अकाली दल ने इस पवित्र शहर के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब डा. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने 2008 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरतागद्दी समारोह के लिए 1100 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी थी।

यह राशि महाराष्ट्र सरकार को दी गई। उन्होंने कहा कि आप्रवासी भारतीय भी खुलेआम कह रहे हैं कि श्री अमृतसर साहिब का कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने तो मात्र एक मंत्री पद के लालच में पंजाब के हित केंद्र की मोदी सरकार के पास गिरवी रख दिए। अकाली दल केंद्र के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोल रहा,जो पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रहा है । उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के लिए भी केंद्र ने फंड जारी नहीं किए परन्तु अकाली दल ने खामोशी धारण की हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!