गोराया से 950 पेटी अवैध शराब सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Jun, 2019 09:04 PM

jalandhar hindi news

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गोराया के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 950 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

जालंधरः जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गोराया के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 950 पेटी अवैध शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महल ने बताया कि स्टेशन हाउस ऑफिसर गोराया केवल सिंह को एक सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह सक्रिय है और राजिंदर सिंह निवासी तरसिक्का अमृतसर दूसरे राज्यों से अवैध शराब की सप्लाई करने का धंधा कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात का सुराग था कि राजिंदर सिंह अवैध शराब के साथ गोराया आ रहा है क्योंकि आज उन्होंने हरियाणा के करनाल से इसे लोड किया था और लुधियाना से होकर आ रहा था। महल ने कहा कि पुलिस पार्टी ने आरके ढाबा के पास गोराया में चेकिंग का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रक की जांच के दौरान हरियाणा में बिक्री के लिए एक लेबल के साथ शराब की 950 पेटी बरामद की गई। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने चालक की पहचान राजिंदर सिंह निवासी अमृतसर जिले के रूप में की है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महल ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर से आगे की जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!