जालंधर: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह

Edited By Vaneet,Updated: 02 Mar, 2020 06:49 PM

jalandhar former hockey player balbir singh merged in panchatattva

प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन बलबीर सिंह कुल्लर का सोमवार को उनके पैतृक गांव संसारपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ...

जालंधर- प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन बलबीर सिंह कुल्लर का सोमवार को उनके पैतृक गांव संसारपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

कुल्लर को रविवार को निधन हो गया था। जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिवंगत खिलाड़ी पर पुष्पांजलि अर्पित की, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट डा. जय इंद्र सिंह ने पंजाब गवर्नर और पंजाब पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने माल्यार्पण किया। विधायक और पुलिस आयुक्त ने कुल्लर के निधन को देश और विशेष रूप से भारतीय हॉकी के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। 

उन्होंने कहा कि कुल्लर की निधन से खेल के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे निकट भविष्य में भरना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हॉकी के लिए कुल्लर की कड़ी मेहनत और समर्पण हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रकाशस्तंभ का काम करेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। कुल्लर को रविवार को निधन हो गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!