जालंधर: कुछ घंटे पहले जन्मा बच्चा सिविल अस्पताल से हुआ अगवा, मचा हड़कंप

Edited By Vaneet,Updated: 21 Aug, 2020 11:14 AM

jalandhar child born a few hours ago kidnapped from civil hospital

जालंधर के सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब यहां से कुछ घंटे पहले जन्मा ...

जालंधर(शौरी): जालंधर के सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब यहां से कुछ घंटे पहले जन्मा बच्चा अगवा हो गया। इस दौरान सिविल अस्पताल और पुलिस प्रशासन को भी हाथों-पैरों की पड़ गई। 

PunjabKesari

मिली जानकारी मुताबिक बस्ती बावा खेल के कबीर नगर के रहने वाले दीपक कुमार की पत्नी खुशबू देवी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसने आज 12 बजे के करीब एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान डाक्टर की तरफ से बच्चे की दादी को फाइल जमा करवाने के लिए कहा गया तो जब वह फाइल जमा करवा कर दूसरे फ्लोर पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बच्चा वहां नहीं था। बच्चे की मामी और पारिवारिक सदस्यों की तरफ से बच्चे के अगवा होने की बात कही गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे वाली जांच आरंभ कर दी है।

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!