Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jul, 2021 01:07 PM
जालंधर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रेलगाड़ियों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई समय से बढ़ रही...
जालंधर (सोनू): जालंधर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रेलगाड़ियों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई समय से बढ़ रही वारदातों पर सख्ती करते हुए पुलिस की तरफ से अभियान चलाया गया था।
इसमें पुलिस ने 23 जुलाई को को दिलबाघ सिंह नामक आरोपी को काबू किया था जिससे दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए थे। वहीं आज फिर पुलिस की तरफ से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इन आरोपियों से आज मोबाइल के साथ-साथ 5 हजार नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ये कोनों चोर फगवाड़ा रेलवे लाइन के सामने वाली कॉलोनी के निवासी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।