Jalandhar में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सड़क पर बिखरे बाप-बेटे के शरीर के टुकड़े, आज थी घर में शादी...

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2024 03:57 PM

jalandhar accident

हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

जालंधर (सोनू): महानगर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां नकोदर चौक के पास टिप्पर की चपेट में आने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मकसूदां मंडी से बहन की शादी के लिए सब्जी लेकर आ रहे थे लेकिन खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के पास दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!