Edited By swetha,Updated: 10 Feb, 2019 03:37 PM
पंजाब में एन.आर.आई. दूल्हों का शिकार हुई महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए गढ़शकंर से विधायक जयकिशन रोड़ी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 28 हजार लड़कियां एन.आर.आई. दूल्हों का शिकार है।
नई दिल्लीः पंजाब में एन.आर.आई. दूल्हों का शिकार हुई महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए गढ़शकंर से विधायक जयकिशन रोड़ी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 28 हजार लड़कियां एन.आर.आई. दूल्हों का शिकार है।
विदेशी दूल्हों ने पंजाब को हनीमून डेस्टिनेशन बनाया हुआ है। वह ऐसे दूल्हों के खिलाफ केंद्र तथा पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग करते है। इसके साथ वह एन.आर.आई. दूल्हों द्वारा प्रताड़ित की गई महिलाओं की हर तरह की यथासंभव मदद कर इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विदेशी दूल्हों का शिकार हुई महिलाओं की संख्या पंजाब में संभवत: सबसे ज्यादा है। वह आज भी अपने एन.आर.आई. दूल्हों का इंतजार कर रही हैं। कुछ के बच्चे बड़े हो गए हैं, स्कूल जाने लगे हैं, लेकिन उनके पति लौटकर नहीं आए। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने भले ही अलग से एन.आर.आई. थाने बना दिए हों, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है।