Edited By Updated: 05 Feb, 2017 02:39 PM
विधानसभा क्षेत्र जगराओं-70 में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सिविल प्रशासन द्वारा चुनाव अधिकारी एस.डी.एम. ढिल्लों तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से एस.एस.पी. उपिन्द्रजीत सिंह व उनकी टीम की देख-रेख में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए जिसके चलते कोई अप्रिय...
जगराओं(भंडारी): विधानसभा क्षेत्र जगराओं-70 में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सिविल प्रशासन द्वारा चुनाव अधिकारी एस.डी.एम. ढिल्लों तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से एस.एस.पी. उपिन्द्रजीत सिंह व उनकी टीम की देख-रेख में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए जिसके चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
एस.एस.पी. उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन ने अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों व पुलिस फोर्स के साथ स्वयं जगराओं तथा आसपास के गांवों में स्थित पोलिंग स्टेशनों व बूथों का निरीक्षण करने लिए दौरा करके किया।इस बार के चुनाव में लोगों की चुनाव में अधिक रुचि दिखाई दी। पहली बार मतदान करने वाले नौजवान युवक-युवतियों में भारी उत्साह था। उन्हें चुनाव केन्द्रों पर सर्टीफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। जगराओं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ।