Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 01:38 PM
भारतीय मूल के सिख नेता जगमीत सिंह को कनाडा में न्यू डैमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया।
लुधियाना/टोरंटो (एजैंसियां): भारतीय मूल के सिख नेता जगमीत सिंह को कनाडा में न्यू डैमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया। ओंटारियो के सांसद जगमीत को 2019 के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ पार्टी का नेता चुना गया। उन्हें 53.6 प्रतिशत वोट मिले और उन्होंने 3 उम्मीदवारों पर जीत हासिल की।
रंगीन पगडिय़ों के शौकीन जगमीत ने अपने ट्वीट में कहा कि कनाडा का अगला पी.एम. बनने के लिए उन्होंने अपना अभियान शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जगमीत सिंह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य हैं जो कि कनाडा की प्रमुख राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करेंगे। हालांकि उनकी पार्टी कभी सत्ता में नहीं आई है। कनाडाई संसद में उनकी पार्टी की 338 में से 44 सीटें हैं। जगमीत अपनी जीत से बहुत उत्साहित हैं, उनका जन्म 1979 में ओंटारियो के स्कारबोरो में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब के लुधियाना से आकर ओंटारियो में बसे थे।