Edited By Des raj,Updated: 15 Sep, 2018 02:09 AM
गत दिनों गांव जेठूके में आम आदमी पार्टी के नेता हरविंद्र सिंह हिंदा का कत्ल हो गया था। पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ आज उसके परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे और हर संभव योगदान का भरोसा दिया।
बठिंडा (बलविंद्र): गत दिनों गांव जेठूके में आम आदमी पार्टी के नेता हरविंद्र सिंह हिंदा का कत्ल हो गया था। पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ आज उसके परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे और हर संभव योगदान का भरोसा दिया।
जानकारी देते बराड़ ने कहा कि उन्होंने आई.जी. बठिंडा जोन एम.एफ. फारूकी से बातचीत कर मांग की कि ङ्क्षहदा कत्ल के मुख्य आरोपी संदीप बंटी को भी गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने भरोसा दिया है कि उक्त की तलाश जारी है और उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बराड़ ने कहा कि हिंदा न सिर्फ बेहतर इंसान था बल्कि बढिय़ा खिलाड़ी भी था। उन्होंने हिंदा की कबड्डी देखी है जो हरजीत बाजाखाना के साथ खेलता रहा है।