Edited By Updated: 06 Dec, 2016 03:37 PM
कांग्रेस छोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस के पंजाब प्रधान बने जगमीत बराड़ ने नई पारी की शुरुआत की।
अमृतसर/श्री मुक्तसर साहब: कांग्रेस छोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस के पंजाब प्रधान बने जगमीत बराड़ ने नई पारी की शुरुआत की। श्री मुक्तसर साहब में प्रैस कांफ्रैंस दौरान उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर अारोपों की झड़ी लगाई। आम आदमी पार्टी की तारीफ करते उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की सांझी सरकार बनेगी।
एस.वाई.एल. बारे बात करते बराड़ ने कहा इसके लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह जिम्मेदार हैं। इस के साथ ही उन्होंने कैप्टन की तरफ से लोकसभा से दिए इस्तीफे को केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया।
वहीं अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलकात कर उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी मुलाक़ात हुई है और उसके साथ ही बिना किसी शर्त वह उन्हें आपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा बंगाल के बाद अब तृणमूल कांग्रेस आपना विस्तार देश भर में कर रही है।