Edited By swetha,Updated: 13 Oct, 2018 08:51 AM
पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु पूज्यपाद शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत में राजनीतिक दल पार्टी के लिए देश व राजनीति के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। टांडा रोड पर स्थित विम्बलांबा शक्ति संस्थानम में पत्रकार सम्मेलन को...
होशियारपुर(अश्विनी): पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु पूज्यपाद शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत में राजनीतिक दल पार्टी के लिए देश व राजनीति के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। टांडा रोड पर स्थित विम्बलांबा शक्ति संस्थानम में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि देश के मुख्य राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस राम जी का नाम अपनी पार्टी के हितों के लिए कर रहे हैं। यह पूर्ण रूप से गलत दृष्टिकोण है।
सभी राजनीतिक दलों में सत्ता लोलुपता व अदूरदर्शिता बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करवाना राजनीतिक दलों के बस की बात नहीं। सभी राजनीतिक दलों को पीछे हटकर राम मंदिर बनवाने का मार्ग प्रशस्त करना होगा। इसे संतजन ही करवा सकते हैं। यह तभी संभव होगा कि अगर राजनीतिक दल संतजनों के साथ असहयोग नहीं बल्कि सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में राम मंदिर संबंधी जो केस दायर किया गया है। उसका आधार ही गलत है। देश जब स्वतंत्र नहीं था तो उस समय स्थिति क्या थी, इस बात की तरफ ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। जरूरत इस बात की है कि देश की स्थिति इस समय क्या है, उसके अनुसार कार्य करना चाहिए। जगद्गुरु ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के पश्चात कांग्रेस सरकार ने देश के विभिन्न भागों में चौराहों में लगी अंग्रेज वायसरायों की मूॢतयां हटवा दी थीं। अब न जाने कांग्रेस की सोच को क्या हो गया है।
जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि जब तक देश की सरकारें भलाई प्रकल्पों की बजाय आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी तब तक देश में नशों का उन्मूलन नहीं हो सकता। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल चौधरी, विम्बलांबा शक्ति संस्थानम के संरक्षक जे.के. पासी, श्रीमती संध्या पासी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।