Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 09:29 AM
सी.आई.ए. स्टाफ ने आई.एस.आई जासूस शेरा को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. उपिन्द्र सिंह घुम्मन ने बताया कि थाना डेरा बाबा नानक में गुप्त सूचना के आधार पर कुछ समय पहले ज्ञानबीर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शिकार माछियां व शमशेर सिंह पुत्र...
बटाला (बेरी, विपन, कलसी, मठारू, खोखर): सी.आई.ए. स्टाफ ने आई.एस.आई जासूस शेरा को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. उपिन्द्र सिंह घुम्मन ने बताया कि थाना डेरा बाबा नानक में गुप्त सूचना के आधार पर कुछ समय पहले ज्ञानबीर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शिकार माछियां व शमशेर सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी जोगी चीमा थाना काहनूवान जिनके पाक की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के साथ संबंध हैं, के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त मामले से संबंधित ज्ञानबीर सिंह को बटाला पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था जबकि शेरा अपनी गिरफ्तारी से डरता हुआ भूमिगत चला आ रहा था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस छापेमारी कर रही थी तथा विगत दिवस डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ केइंचार्ज इंस्पैक्टर लखविन्द्र सिंह ने कथित अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा को नहरी पटरी टी-प्वाइंट जोगी चीमा से गिरफ्तार करके इसके कब्जे में से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व 1 देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद किए हैं। इससे और पूछताछ जारी है व कई अहम खुलासे होने की संभावना है।