पंजाब में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था जर्मन,साथ ईशवर सिंह गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 24 Oct, 2018 08:36 AM

ishwar singh arrested by patiala police

उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने की साजिश रचने का दावा किया गया था। इसका मास्टरमाइंड जर्मन सिंह को बताया था। उसकी  गिरफ्तारी के 5 दिनों बाद पटियाला पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के इन दावों की...

पटियाला/समाना (बलजिन्द्र/शशिपाल): उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने की साजिश रचने का दावा किया गया था। इसका मास्टरमाइंड जर्मन सिंह को बताया था। उसकी  गिरफ्तारी के 5 दिनों बाद पटियाला पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के इन दावों की पुष्टि से हिचकिचा रही है। 
 
 एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने साफ किया कि जर्मन सिंह का संबंध किसी भी बड़े अलगाववादी ग्रुप के साथ नजर नहीं आ रहा है। उसका और इसके साथियों का अपना ही ग्रुप है। वह पंजाब में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हथियार जमा कर रहे थे।  सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने कई दिनों की भागदौड़ के बाद आखिर जर्मन सिंह के साथी ईश्वर सिंह को अलीपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। उससे एक पिस्तौल 32 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

दूसरी तरफ पुलिस ने जर्मन सिंह की तरफ से बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छुपाए गए हथियारों को समाना-पटियाला रोड से बिजलपुर बस स्टैंड के नजदीक भाखड़ा नहर के पास से भी बरामद कर लिया है। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दोनों से 4 पिस्तौल और एक राइफल तथा 15 जीवित कारतूस बरामद किए गए हैं। 

ईश्वर सिंह आदर्श कालोनी गांव बलौंगी जिला मोहाली का रहने वाला है। वह पिछले 3-4 वर्षों से जर्मन सिंह के संपर्क में था। ईश्वर सिंह ने बरामद किया गया पिस्तौल महाराष्ट्र से 40 हजार में खरीदा था। दोनों ने मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया था । वह यू-ट्यूब पर हथियार चलाने का प्रशिक्षण हासिल करते थे। बरामद किए गए हथियारों में एक पिस्तौल जर्मन सिंह के साथियों ने यू.पी. पुलिस की पोस्ट पर हमला करने के लिए भी इस्तेमाल की थी। ईश्वर सिंह के खिलाफ थाना अनाज मंडी में आर्म्ज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरजंट सिंह, कर्म सिंह, अमृत सिंह और कर्मवीर सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से गिरफ्तार करने के बाद जर्मन सिंह ने पंजाब को अपने आप्रेशन का बेस कैम्प बना लिया था और यहां समाना के नजदीक गांव में उसके ननिहाल हैं तथा वह यहां भी आया। उधर, सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस की तरफ से दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने जर्मन सिंह को 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और ईश्वर सिंह को 26 अक्तूबर तक रिमांड पर भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!