Edited By Anjna,Updated: 21 Jun, 2018 03:03 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सरहद पर तैनात रहने वाले बी.एस.एफ. जवानों ने योगा किया। हम भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि पूरी दुनिया में योग का पर्व मनाया जा रहा है।
अमृतसरः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सरहद पर तैनात रहने वाले बी.एस.एफ. जवानों ने योगा किया। हम भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि पूरी दुनिया में योग का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर बी.एस.एफ. जवानों और आधिकारियों ने योग कैंप में शामिल होकर योग क्रियाएं की तथा सबको शारीरिक और मानिसक तंदरुस्ती का संदेश दिया।
इसी तरह अमृतसर की केंद्रीय जेल में भी योग कैंप का आयोजन किया गया जहां डेढ़ सौ के करीब पुरुष और महिला कैदियों ने इस कैंप में हिस्सा लिया। आयुर्वेद के मुताबिक कैदियों को तनाव मुक्त और मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए योग बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी दफ्तरों के अलावा कई प्राईवेट दफ्तरों में भी योगा कैंप लगाए गए हैं।