नेता हो या आवाम, सबने किया योग व प्राणायाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 09:56 AM

international yoga day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में नेता हो या आवाम सभी ने ही विभिन्न स्थानों पर योग व प्राणायाम किया। एक अनुमान के अनुसार महानगर में 50 हजार से अधिक लोगों ने योग किया।

जालंधर (पुनीत) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में नेता हो या आवाम सभी ने ही विभिन्न स्थानों पर योग व प्राणायाम किया। एक अनुमान के अनुसार महानगर में 50 हजार से अधिक लोगों ने योग किया।

अधिकतर स्कूल-कालेज बंद होने के बावजूद इतनी बड़ी तादाद में लोगों का योग करना इस बात को साबित करता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं। भाजपा व आर.एस.एस. से लंबे अर्से से जुड़े एक नेता के मुताबिक जालंधर में सुबह, शाम, साप्ताहिक व मासिक लगने वाली करीब 500 शाखाएं हैं जिन्होंने आज योग दिवस मनाया। अनुमान के मुताबिक इन 500 शाखाओं में यदि प्रत्येक कैम्प में एवरेज 20 लोग भी शामिल हुए हों तो इनकी संख्या 10,000 बनती है।

इसी तरह आर.एस.एस. से जुड़ी भारत विकास परिषद जैसी 12 से 15 सक्रिय शाखाओं/संगठन के सैंकड़ों यूनिटों द्वारा करवाए गए योग में 15,000 से अधिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इसी तरह से आयुर्वेद से जुड़े लोगों के कैम्पों में 500 से अधिक लोगों, पी.ए.पी. में 2000, बी.एस.एफ. के 2500, आई.टी.बी.पी. के 2500, सी.आर.पी.एफ. के 2500, आर्मी के 5000 से अधिक जवानों ने विभिन्न स्थानों पर  योग में हिस्सा लिया।

इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालयों में 2500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा योग करना अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके अलावा भारत योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, कोट किशन चंद योग साधना आश्रम सहित कई संस्थाओं द्वारा किए गए योग की संख्या 10 हजार व्यक्तियों से अधिक बैठती है। इस अनुमानित गिनती का योग किया जाए तो यह 50 हजार से अधिक बनती है। शहर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से योग करना गर्व की बात है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!