दुबई में युवक को गोली मारने के मिले निर्देश, परेशान परिजनों ने लगाई केंद्रीय मंत्री से मदद की गुहार

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Apr, 2021 01:42 PM

instructions to shoot young man in dubai

माहलपुर के नजदीक गांव सरहाला कलां के चरणजीत सिंह (22) पुत्र तिलक राज को दुबई में एक कत्ल केस में अदालत की तरफ से गोली मारने का निर्देश सुनाने...

सैला खुर्द (अरोड़ा): माहलपुर के नजदीक गांव सरहाला कलां के चरणजीत सिंह (22) पुत्र तिलक राज को दुबई में एक कत्ल केस में अदालत की तरफ से गोली मारने का निर्देश सुनाने के बाद चरणजीत के माता-पिता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

PunjabKesari
अपने बेटे की जान बचाने के लिए चरणजीत के पिता तिलक राज, माता बबली और दुसरे पारिवारिक सदस्यों ने सिटी वैलफेयर क्लब माहलपुर के प्रधान चंचल वर्मा के द्वारा केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को फ़रियाद की है कि लड़के के माँ-बाप से लिखित जानकारी मंगवा कर विदेश मंत्रालय के द्वारा उसकी मौत की सज़ा माफ़ करने के लिए यत्न किए जाएं ।

जिक्रयोग है कि दरअसल माहलपुर के रहने वाले 21 साल का चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी को दुबई में एक पाकिस्तानी लड़के के कत्ल केस में स्थानीय कोर्ट ने गोली मारने के निर्देश दिए हैं। 30 मार्च को दुबई पुलिस ने चन्नी के दस्तख़त भी करवा लिए हैं और गोली मारने का फ़ैसला किसी समय भी आ सकता है। बुधवार को पिता तिलक राज और मां बबली ने बताया कि चन्नी 4 साथियों समेत शराब के मामले में पकड़ा गया था परन्तु उस पर पाकिस्तानी लड़के का झूठा कत्ल का केस डाल दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार दुबई सरकार के साथ बातचीत करके उसे वापस लाए।

PunjabKesari

फरवरी 2020 में गया था दुबई 
परिवार ने बताया कि चरणजीत सिंह 12वीं पास है और वह घर की गरीबी दूर करने के लिए फरवरी 2020 को हैलपर के तौर पर दुबई गया था। दुबई जाने के कुछ महीनों बाद ही जब वहां रोज़े चल रहे थे तो चन्नी समेत 8 नौजवान शराब के मामले में पुलिस रेड में पकड़े गए थे। उस समय चरणजीत सिंह और तीन बाकी नौजवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि चार नौजवान फरार हो गए थे। शराब केस में तीन साथियों को एक-एक साल की सजा हुई जबकि चरनजीत सिंह को पाकिस्तानी नौजवान के कत्ल केस में नामजद कर लिया था। उसके तीनों साथी एक साल की सजा काट चुके हैं जबकि चरनजीत सिंह दुबई में अलबटला सैंटर जेल आबुधाबी में बंद है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!