इनैलो का प्रदर्शन हरियाणा में, महानगर में परेशान हुए यात्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jul, 2017 11:42 AM

inld protest on syl

एस.वाई.एल. (सतलुज-यमुना लिंक) नहर को लेकर हरियाणा बार्डर पर इनैलो द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के कारण हरियाणा रूट से दिल्ली व

जालंधर(पुनीत): एस.वाई.एल. (सतलुज-यमुना लिंक) नहर को लेकर हरियाणा बार्डर पर इनैलो द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के कारण हरियाणा रूट से दिल्ली व अन्य राज्यों में जाने वाली प्राइवेट व सरकारी बसें दोपहर 4 बजे तक बंद रहीं जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

आज सुबह 5 बजे के बाद बस अड्डे से प्राइवेट व सरकारी बसों के सभी रूट कैंसिल कर दिए गए थे जिसके कारण बस अड्डे में आने वाली बसों की संख्या रूटीन के मुताबिक बेहद कम रही। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली, हरियाणा आदि के काऊंटरों पर दूसरे रूटों की बसें लगवाईं। आज इस क्रम में बस अड्डा रोडवेज के एंट्री काऊं टर को भी वित्तीय नुक्सान उठाना पड़ा। शाम के समय जब उक्त रूट चालू किए गए तो वहां बसें लगाने को लेकर प्राइवेट व सरकारी ड्राइवरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर हरियाणा व दिल्ली जाने वाले रूट कैंसिल किए गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!