Edited By Anjna,Updated: 22 May, 2018 11:42 AM
पंजाब के लोगों को आने वाले सात दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रीष्म ऋतु के 50 दिन बीतने के बाद इसका आगाज हो चुका है। जिसके अनुसार सोमवार को अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। आई.एम.डी. ने आने वाले सात दिन-रात...
जालंधरः पंजाब के लोगों को आने वाले सात दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रीष्म ऋतु के 50 दिन बीतने के बाद इसका आगाज हो चुका है। जिसके अनुसार सोमवार को अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। आई.एम.डी. ने आने वाले सात दिन-रात भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इनमें से सबसे अधिक 22, 23 तथा 24 मई को गर्मी का प्रकोप अधिक रह सकता है। 28 से 30 मई तक बरसात इस भीषण गर्मी से राहत भी दिला सकती है। आई.एम.डी. के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तीन -चार दिन में एडवांस मानसून की दस्तक हो सकती है।
इन शहरों में रहेगा इतना पारा
पटियाला |
42.0 डिग्री |
अमृतसर |
40.6 |
बठिंडा |
41.5 |
फिरोजपुर |
40.5 |
जालंधर |
40.8 |
लुधियाना |
41.5 |
पठानकोट |
40.0 |
गौरतलब है कि अमृतसर में 24 मई 2013 को पारा 48.0 डिग्री रहा था जो कि अब तक का मई का अधिकतम तापमान का रिकाॅर्ड है।